14 November 2022 05:06 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान के बाड़मेर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार साल के बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार रात हुआ। दरअसल, सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान पुलिस के अनुसार बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी बेकाबू हो गई और उसने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों में से दो लोगों के पैर कट चुके हैं। बेकाबू हो गई बोलेरो आगे खड़े एक वाहन से टकराकर थम गई, वरना और भी जानें जा सकती थी। सिणधरी पुलिस के मुताबिक बोलेरो बाड़मेर-जालोर राजमार्ग की तरफ जा रही थी। तभी वह बेकाबू हो गई और उसने छह लोगों को कुचल दिया। शवों को अस्पताल में रखवाया है। बोलेरो को जब्ल कर लिया है। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
04 January 2022 09:54 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com